भाजपा नगर मंडल गौचर ने निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया*

खबर शेयर करें

चमोली

*भाजपा नगर मंडल गौचर ने निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों को निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया*

भारतीय जनता पार्टी गोचर रानीगढ़ मंडल की बैठक में निकाय चुनावों के दौरान पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने वाले भीतर घातियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई और उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अनिल नेगी के घर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश चंद्र डिमरी ने की। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने बैठक में प्रत्याशियों के हार की समीक्षा की तथा कहा कि पार्टी के ही लोगों ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार प्रसार कर हारने का कार्य किया। ऐसे भीतर घातियों को पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए। बैठक में सभी लोगों ने अपने अपने विचार रखे और कहा कि हमें आगे एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। अनिल नेगी ने कहा कि मैंने पहले भी किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं और आज भी किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूँ। शायद नियति को यही मंजूर रहा होगा। मैं पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ जनता की सेवा करूंगा।
मंडल महामंत्री सुनील कुमार के संचालन में हुई बैठक मे पार्टी के निकाय चुनाव संयोजक गजेंद्र नयाल, विजय प्रसाद डिमरी, नवीन टाकुली, आशीष बिष्ट, पवित्रा बिष्ट, काजल भंडारी, जयन्ती बिष्ट, सरोजनी बिष्ट, संजय कुमार, संतोषी शैली, चैतन्य बिष्ट, चकोरी देवी, देवेंद्र नेगी, त्रिभुवन सिंह भंडारी, विकेंद्र खत्री, नितेश चौधरी, राजेंद्र लाल, कुलदीप लाल, बृजू लाल, सोनू पुंडीर, धन सिंह पुंडीर, जगदीश जोशी, अनुसूया प्रसाद जोशी व अन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *