*भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, पार्टी से जुड़ने कि अपील।*

खबर शेयर करें

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, पार्टी से जुड़ने कि अपील।

उत्तरकाशी

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। इसी क्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़कोट नगर के मुख्य चौराहे पर विशेष अभियान चलाकर स्थानीय लोगों और युवाओं को पार्टी से जोड़ा। भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास…भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष सदस्यता अभियान चलाया व दुकानदारों सहित लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर उन्होंने लोगों को भाजपा की रीति नीति व कार्यक्रमों की जानकारी दी व कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है जिसका सदस्य बनना अपने आप में गौरव का विषय है। उन्होंने यह भी बताया गया कि देश प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में विकास करने के साथ ही विश्व में अपनी अलग पहचान बना रहा है व पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। सदस्यता अभियान में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णा राणा, शक्ति केंद्र सयोंजक अजय रावत, जिला मंत्री विनोद राणा ,मंडल महामंत्री अमीत रावत ,प्रताब रावत,मनमोहन रावत, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *