मसूरी में चलती टैक्सी कार में लगी आग, देखते ही देखते कार बनी आग का गोला

खबर शेयर करें

मसूरी में चलती टैक्सी कार में लगी आग, देखते ही देखते कार बनी आग का गोला

मसूरी

मसूरी कैंपटी रोड पर जीरो पॉइंट के पास एक चलती टैक्सी कार ने अचानक से आग पकड़ ली जिसमें सवार पांच लोग बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि देर शाम को कैम्पटी फॉल से धूम कर र्प्यटक मसूरी वापस आ रहे थे जिसमें टैक्सी कार चालक सहित पांच लोग और एक बच्चा सवार थे। मसूरी जीरो पॉइंट के पास कार में से आचानक से धुआ निकलने लगा और देखते ही कार ने आग पकड़ ली और आग के गोले में तब्दील हो गई। कार चालक ने आनन-फानन में कार में बैठे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और खुद भी वहां कार से निकल कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और मसूरी पुलिस मौके पर पहुची। फायर सर्विस के जवानों द्वारा कार में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे कर यातायात को सुचारु किया गया। चालक शोएब ने बताया कि वह देहरादून माजरा से सवारी लेकर केंपटी फॉल उनको घुमाने के लिए गये थे वह वापस आते हुए मसूरी जीरो पॉइंट के पास कार में से अचानक धुआ निकलने लगा और एकाएक कार ने आग पकड़ ली। जिसके बाद सभी लोग को उन्होने कार से निकालकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि कार का इंश्योरेंस सहित सभी कागजात पूरे हैं ऐसे में कार में अचानक आग कैसे पकड़ी उनको नहीं मालूम हो सकता है कि कार गर्म हो गई होगी जिसके कारण कार में आग लग गई।मसूरी पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है फिलहाल कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित है जिनको दूसरी कार से उनके गणतव्य तक भेज दिया गया है। कार चालक से भी पूछताछ की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *