*महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, ब्रहमकुमारी संस्था, एकल अभियान संस्था एवं नगरपालिका के महिला पदाधिकारियो ने, 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानो को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*महर्षि विद्या मंदिर स्कूल, ब्रहमकुमारी संस्था, एकल अभियान संस्था एवं नगरपालिका के महिला पदाधिकारियो ने, 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानो को राखी बाँधकर मनाया रक्षाबंधन पर्व*


गौचर स्थित 8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में श्री विरेन्द्र सिंह रावत (सेनानी) के कुशल नेतृत्व, निर्देशन एवं श्री मनोज शाह, उप सेनानी तथा श्री अमित कुमार, दण्डपाल 8 वीं वाहिनी के तत्वाधान में वाहिनी प्रांगण मे सर्वप्रथम ब्रहमकुमारी संस्था एवं महर्षि विधा मंदिर स्कूल के विधार्थियो ने रक्षाबंधन के पर्व को 08वी वाहिनी भा०ति०सी० पुलिस बल के जवानों को राखी बाँधकर बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके उपरान्त एकल अभियान संस्था एवं नगर निगम महिला पदाधिकारियो के द्वारा जवानो को रॉखी बाँधी गयी।
रक्षाबंधन का यह पर्व भाई और बहन के बीच असीम प्यार, विश्वास और संरक्षण का प्रतीक हैं देश की रक्षा के लिए हमारे जवान हर समय, हर मौसम और हर परिस्थिति मे सीमा पर तैनात रहते है। महर्षि विधा मंदिर स्कूल, ब्रहमकुमारी संस्था, एकल अभियान संस्था एवं नगरपालिका क्षेत्र की महिला पदाधिकारियो के द्वारा स्वंय अपने हाथो से राखियों बनाकर जवानो की कलाइयों पर बाँधकर इनको अपने परिवार से दूर रहते हुए भी परिवार का सांनिध्य महसूस कराया।
इस पावन अवसर पर श्री विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, ने कहा कि रक्षाबंधन भाई और बहन के बीच प्यार का अनोखा बंधन है। भाई अपनी बहन की रक्षा और देखभाल का संकल्प करता है। हम सभी जवान अपने परिवार से पहले अपने देश की आन-बान और शान को प्राथमिकता देतें है। तथा आज के इस पावन पर्व पर वाहिनी प्रांगण मे राखी बाँधने आये स्कूल, नगर निगम एव संस्थाओं द्वारा हमे राखी बाँधकर परिवार के साथ होने का सुखद अनुभव कराया है। जो हमारे जवानो के साहस और वीरता मे बढोतरी प्रदान करता है।
सेनानी महोदय द्वारा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की तरफ वाहिनी प्रांगण में आये स्कूल, नगरपालिका एवं सस्थाओं के इस पर्व पर आने से मिले स्नेह और प्यार की सराहना की गई। इस अवसर पर आये आंगन्तुको को मिष्ठान वितरण भी किया गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *