महाविद्यालय तलवाड़ी में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद ने संभाला पदभार।

खबर शेयर करें

महाविद्यालय तलवाड़ी में नवनियुक्त प्राचार्य प्रोफेसर सेराज मोहम्मद ने संभाला पदभार।

 थराली/चमोली 

 

राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में नए प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें सभी शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो.सेराज मोहम्मद ने कहा कि वे महाविद्यालय की

अकादमिक गुणवत्ता व प्रशासनिक दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर महाविद्यालय को राज्य स्तर पर एक आदर्श शिक्षण संस्थान के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेंगे. इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों ने प्रोफेसर सेराज मोहम्मद को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में नए प्राचार्य प्रो० सेराज मोहम्मद ने पद‌भार ग्रहण करते हुए कहा पूर्व में छब्बीस वर्ष तक ऋषिकेश कैंपस सहित अनेक महाविद्यालयों में इतिहास के प्रोफेसर रहे हैं। नवनियुक्त प्राचार्य ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में अकादमिक, शैक्षणिक , शोधात्मक एवं प्रबंधकीय विकास सहित सभी शैक्षिक आयामों के गुणात्मक उन्नयन हेतु वह शिक्षकों, स्थानीय जनता, छात्रों व शासन के सहयोग से निरंतर विकास हेतु संकल्पबद्ध होकर जुटे रहेंगे। समारोह में डॉ० प्रतिभा आर्य, डॉ० ललित जोशी, डॉ० शंकर राम, डॉ० नीतू पांडे, रजनीश कुमार, अनुज कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार,डॉ० पुष्पा रानी, सुधा राना,रजनी नेगी, डॉ सुनील कुमार, मोहित उप्रेती, डॉ जमशेद अंसारी, डॉ निशा ढौंडियाल,कौशलानंद सती तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी दीपा देवी, महीपाल सिंह, हुकुम सिंह,थान सिंह, धीरेन्द्र सिंह,शंभू चमोली, गुड्डू सिंह सहित समस्त छात्र छात्राएं व छात्र संघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *