महाविद्यालय में वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
कोटद्वार।
राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार में गुरुवार को वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण का अयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डीएस नेगी प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार, अन्य विशेष अतिथि डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र कोठारी, पार्षद जेपी बहुखण्डी सहकारी समिति के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया । महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० अरविन्द सिंह द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को सॉल, प्रतीक चिन्ह एवं पौधा भेंट कर तथा छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया गया ।छात्र-छात्रओं ने सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, गणेश वन्दना, शिव तान्डव की प्रस्तुतियों के साथ अनेक मनमोहक कार्यकम जैसे एकल, युगल एवं सामुहिक नृत्य जिनमें देश भक्ति नृत्य, पंजाबी, गढवाली, साउथ इन्डियन नृत्य प्रस्तुत किए। प्राचार्य प्रोफेसर अरविन्द सिंह ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की । महाविद्यालय की सर्वश्रेष्ठ छात्रा के रूप में तानिया जलाल को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के सत्र 2024-25 में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्रओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों, पीटीए अध्यक्ष रमा कण्डारी, पत्रकार दीपक सुयाल द्वारा पुरस्कृत किया गया। नगर निगम महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को अपनी संस्कृति, शिक्षा एवं अनुशासन को जीवन का आधार बताया। महाविद्यालय सांस्कृतिक सचिव डॉ गीता रावत शाह ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया तथा समस्त आगंतुकों का धन्यबाद ज्ञापन किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
