महाशिवरात्रि पर गौचर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*महाशिवरात्रि पर गौचर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना*

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के शिवालयों में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भोले नाथ के जयकारों से मंदिर परिसर का पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
गौचर में पन्नेश्वर महादेव मंदिर, भट्टनगर में शिव मंदिर, बन्दरखंड, रावलनगर, शैल तथा मुख्य बाजार स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव भक्तों द्वारा शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और घर गांव में सुख समृद्धि बनी रहने की कामना की गई। इसी के साथ समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्र बमोथ के बम्बेश्वर महादेव, जलेश्वर महादेव, सूगी , बसुकेदार, करछुना, और झिरकोटी, सिन्द्रवाड़ी, बौंला, सिरण आदि के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने आस्था के इस पावन पर्व पर शिवालयों में विधि-विधान के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। तथा पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *