महिला वर्ग फाइनल मैच में एजुकेशन वारियर्स तथा पुरुष वर्ग में एजुकेशन ने जीते मैच
देहरादून।
महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में महिला फाइनल मैच एजुकेशन वॉरियर्स एवं पिटकुल विभाग के बीच 10- 10 ओवर का खेला गया। जिसमे एजुकेशन वॉरियर्स ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 118 रन बनाए। रचना ने 57 और प्रीति ने 32 रन बनाए। पूनम और संगीता ने 1- 1 विकेट लिया।
इसके जवाब में पिटकुल की टीम 09 विकेट पर 68 रन ही बना पाई, आशा ने 10 रन बनाए। प्रीति ने 02 विकेट लिए। इस तरह एजुकेशन वॉरियर्स ने मैच 50 रन से जीत लिया। रचना को में ऑफ द मैच घोषित किया गया।

वहीं पुरुष वर्ग में फाइनल मैच यूपीसीएल एवं स्कूल एजुकेशन के बीच खेला गया। यूपीसीएल की टीम पहले खेलते हुए 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। शुभम भंडारी ने 24 और अक्षय कुमार ने 19 रन बनाए। दिनेश सिंह नेगी ने 04 और हकीमुद्दीन ने 03 विकेट लिए। जवाब मे स्कूल एजुकेशन ने शैलेंद्र रौथान के 68 रनों की मदद से 12.5 ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर मैच 8 विकेट से जीत लिया।
इस मौके पर अजय सिंह, एस.एस.पी. देहरादून, डी.एस. बुदियाल, निदेशक पिटकुल, अशोक कुमार जुयाल, विजय कुमार, धीरेन्द्र सिंह , शएल सुनील लखेड़ा, जीतमणि पैन्यूली, उपस्थित रहे। क्लब की ओर से अध्यक्ष अनिल जोशी जी, सचिव राजेंद्र रतूड़ी, संयुक्त सचिव रवि रंसवाल, संप्रेक्षक अनिल काला कोषाध्यक्ष अतुल परमार, मीडिया प्रभारी अनुज शेखर चमोली, विनोद शर्मा, मनोज भट्ट आदि उपस्थित रहे।
