– देहरादून*
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने खेला क्रिकेट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने व्यवहार और साधारण व्यक्तित्व से हर दिन लोगों को एक अलग ही संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेला और लोगों को एक संदेश दिया कि अनुशासित लाइफस्टाइल और नियमित व्यायाम ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि हमें नई पीढ़ी को किसी न किसी खेल में रुचि रखने और नियमित रूप से खेलने के प्रति उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
