*मुख्य बाजार कर्णप्रयाग में कब्रिस्तान के नाम पर किये गये अवैध कब्जा हटाने को लेकर विहिप व बजरंग दल ने किया धरना प्रदर्शन शुरू*

खबर शेयर करें

 

चमोली
*मुख्य बाजार कर्णप्रयाग में कब्रिस्तान के नाम पर किये गये अवैध कब्जा हटाने को लेकर विहिप व बजरंग दल ने किया धरना प्रदर्शन शुरू*

मुख्य बाजार कर्ण प्रयाग से कब्रिस्तान द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया।


विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्य बाजार में 5.5 नाली भूमि ही कब्रिस्तान के नाम पर स्वीकृत होने के स्थान पर लगभग 20 नाली पर अवैध कब्जा किया गया है। मुख्य बाजार में इतने बड़े व्यवसायिक भूखंड पर अवैध कब्जा बिना राजनैतिक समर्थन के संभव नहीं है।
वीएचपी ने इस मामले पर प्रशाशन से अवैध कब्जाई भूमि को मुक्त करा के जनहित में पार्किंग व्यवस्था हेतु प्रयोग में लाए जाने की मुहिम चलाई है। बड़ी संख्या में जनसर्थन के साथ अपनी मांगों को लेकर सभी हिंदू संगठनो ने अनिश्चित कालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है।
आज धरने पर उमेश खण्डूरी, प्रताप लूथरा, पुरषोत्तम कोठियाल, नरेश डिमरी, सतीश सेमवाल, सलिल डिमरी, वेद प्रकाश, सुभाष बहुगुणा, अनसूया गौड़, आशीष थपलियाल, मुकेश तिवारी, दिकेश्वरी नौटियाल, भास्कर डिमरी आदि थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *