स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ।
उत्तरकाशी /मोरी
मोरी पुलिस ने स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस उपाधीक्षक बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निर्देशन तथा *थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान* के नेतृत्व में

*मोरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा आज प्रातः में चैकिंग के दौरान सांकरी आयुर्वेदिक अस्पताल के पास से *सरदास व पंकजदास नामक दो युवकों को क्रमशः 3.96 ग्राम व 3.88 ग्राम (कुल 7.84 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।*

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर दोनो युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया,आरोपीयो की आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ।
