यमुनोत्री विधायक ने किया नलकूप पेयजल योजना का शिलान्यास। ।
बड़कोट ।
शनिवार को नगर पालिका बड़कोट के लिए 3 करोड़ लागत की नलकूप पेयजल योजना का यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने शिलान्यास किया ।
शिलान्यास के अवसर पर यमुनोत्री विधायक ने कहा है कि जल्द ही इस योजना का लाभ नगर वासियों को मिलेगा साथ ही उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह का भी धन्यवाद किया ,और नगर वासियों को बधाई दी।
साथी विभागीय अधिकारियों को योजना में गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए भी निर्देश देते हुए कहा की बोरिंग के साथ-साथ टैंक निर्माण कार्य शुरू करने को कहा, ताकि गर्मी पड़ने से पहले योजना पर पानी सप्लाई शुरू हो सके। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि दीपावली के बाद पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
इस अवसर पर इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद पांडे, सहायक अभियंता देवराज तोमर, अवर अभियंता कुलदीप बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता अजबीन पंवार, सरपंच अजय रावत, भगवती रतूड़ी, उपेन्द्र असवाल सहित दर्जनो लोग मौजूद थे ।
