रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रा0बा0इ0का0 गौचर में इन्स्पायर अवार्ड मानक की जनपदीय प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।
*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रा0बा0इ0का0 गौचर में इन्स्पायर अवार्ड मानक की जनपदीय प्रतियोगिता का हुआ शानदार आयोजन*

*जनपद से आठ बच्चो का चयन हुआ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में*
जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल के नेतृत्व में जनपद चमोली की इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना की जिला स्तरीय प्रोजेक्ट व प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद चमोली के सभी विकासखंड से 149 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जनपद से आठ बच्चो का चयन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली धर्मसिंह रावत, प्राचार्य डायट आकाश सारस्वत, जिला शिक्षा अधिकारी चमोली श्रीकांत पुरोहित, प्रधानाचार्य रा0बा0इ0का0गौचर डॉ 0सुमन ध्यानी शर्मा, लखपत सिंह बर्तवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्राचार्य डायट, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए बधाई व शुभकामनाए देते हुए कहा कि बच्चों को वैज्ञानिकता के आधार पर समस्याओं के समाधान के लिए सोच रखनी चाहिए।
जिला समन्वयक गम्भीर सिंह असवाल ने बताया कि इन्स्पायर अवार्ड मानक योजना भारत सरकार विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें पूरे देश के सभी विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 14 वर्ष के बच्चों के नवाचारी आइडिया इन्स्पायर पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं तथा एन एफ इण्डिया द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ आइडिया चयनित किए जाते हैं। चयनित बच्चों के बैंक खातों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा डीबीटी के माध्यम से 10000 रुपए माडल बनाने के लिये दिये जाते हैं तथा माडल बनाकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद चमोली से 08 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सुनील भास्कर, प्रोजेक्ट एसोसिएट एन एफ इण्डिया डॉ सुशील चन्द्र सती, सहायक प्रोफेसर महाविद्यालय कर्णप्रयाग जितेन्द्र सिंह चौहान, सहायक प्रोफेसर महाविद्यालय कर्णप्रयाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार, लखपत सिंह बर्तवाल, पुष्पा बिष्ट, श्रद्धा रात, आशादीप मैठाणी, वीरेंद्र नेगी, जगदीश कंसवाल, सुरेन्द्र राणा, संदीप नेगी, महेन्द्र शाह व अधिक संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *