*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया BRO के 75 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, इनमें से 9 प्रोजेक्ट उत्तराखंड के।*

खबर शेयर करें

*रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया BRO के 75 बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, इनमें से 9 प्रोजेक्ट उत्तराखंड के।*

जोशीमठ/

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की 75 बेड़ी आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है तो वहीं इनमें से 9 प्रोजेक्ट उत्तराखंड में हैं।

देश के रक्षा मंत्री के शनिवार के दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान देश भर में BRO द्वारा तैयार किये गये प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया गया तो वहीं इस कार्यक्रम में उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल रहे। शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित 75 प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें  में 09  परियोजनाएं उत्तराखंड राज्य में  पूरी करी गई है। कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े सीएम धामी ने उत्तराखंड में कार्यरत BRO की प्रोजेक्ट शिवालिक और प्रोजेक्ट हीरक की टीमों को इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए बधाई दी।

BRO द्वारा गढ़वाल सेक्टर तैयार किये गये प्रोजेक्ट
(i) करछा पुल – जिला उत्तरकाशी
(ii) मिंग गधेरा पुल
(iii) घस्तौली पुल जिला चमोली
(iv) पागल नाला पुल
(v) शिवालिक परियोजना का कार्यालय और रहने का स्थान – जिला देहरादून

BRO द्वारा कुमाऊं सेक्टर तैयार किये गये प्रोजेक्ट
(i) सुरिंगघाट पुल
(ii) चिमला पुल
(iii) पैनागढ़ पुल जिला – पिथौरागढ़
(iv) गोसीगढ़ पुल

उत्तराखंड में हाल ही में पूरे हुए इन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को विशेष तौर से दूरदराज और वंचित क्षेत्रों के उत्थान के लिए अत्यधिक सामरिक महत्व की हैं। ये परियोजनाएं  कनेक्टिविटी को बढ़ाकर और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर राज्य के परिदृश्य को बदलने में सहयोग करें। इनसे न केवल पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि महत्वपूर्ण रोजगार के अवसरों के सृजन का भी अवसर मिलेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *