गोपेश्वर/ चमोली
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली के बी०एड० विभाग में IITE गांधीनगर से आए हुए एम०एड० के पांच प्रशिक्षणार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया गया ।

इंटर्नशिप प्रोग्राम 5/02/2025 से शुरू हुआ व 15/02/2025 को इस कार्यक्रम का समापन किया गया । एम० एड० इंटीग्रेटेड इंटर्नशिप प्रोग्राम का उद्देश्य बी० एड० के छात्रों में शिक्षण कौशल का विकास करना, पाठ्यक्रम संबंधित सिद्धांतों के व्यावहारिक पक्ष का अनुभव प्रदान करना , प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा संबंधी ज्ञान प्रदान करना तथा भावी शिक्षक बनने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं अभिप्रेरणा प्रदान करना है।

इस प्रोग्राम के अंतर्गत IITE गांधीनगर प्रशिक्षु के तौर पर यशवंत वानिया,भूमि पटेल,गुंजन टंडेल,बृजेश पाठक व विश्वजीत सिंह गढवी ने भागीदारी की। मेंटोर रूप में डॉ०अखिल चमोली, डा विधि ध्यानी, डॉ हिमांशु बहुगुणा,डॉ श्याम लाल बटियाटा, डॉ चंद्रेश जोगेला इंटर्नशिप में उपस्थित रहे। विभागाध्यक्ष प्रो जायसवाल द्वारा सभी पांचों इंटर्न्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षुओं द्वारा पाठ्य सहगामी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। गुजरात का प्रसिद्ध लोक नृत्य गरबा भी प्रशिक्षुओं द्वारा बी०एड० के प्रशिक्षणार्थियों को सिखाया गया। इंटर्नशिप के अंतिम दिन 15/02/2025 को विभाग द्वारा इंटर्नशिप क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रो० अमित कुमार जायसवाल की देखरेख में संपूर्ण हुआ।इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य एम० पी० नगवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षुओं ने अपने 10 दिन के अनुभव को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम के साथ साझा किया और बताया कि उत्तराखण्ड की संस्कृति श्रेष्ठ है और विद्यार्थी विनम्र और विवेकशील हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य एन०पी० नगवाल के द्वारा सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ० कुलदीप नेगी, स्ववित्तपोषित विभाग अध्यक्ष डॉ आर के यादव, डॉ समीक्षा, डॉ रूपिन कंडारी सहित राज्यपोषित विभाग एवं स्ववित्तपोषित विभाग के प्रथम वर्ष के सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
