रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी अपनी देवरा यात्रा के अंतिम पड़ाव मायका गांव जलगांव पहुंची* *5 जून को अपने गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगी

खबर शेयर करें

रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी अपनी देवरा यात्रा के अंतिम पड़ाव मायका गांव जलगांव पहुंची* *5 जून को अपने गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगी

Chamoli

रानीगढ़ पट्टी की मां भगवती आदिशक्ति देवराड़ी देवी अपने ससुराली गांव काण्डेय से विदा होते हुऐ अपने अंतिम पड़ाव मायके जलगांव पहुंची। मायके के लोगों द्वारा अपनी लाडली देवराड़ी देवी का पुष्प वर्षा से स्वागत करते हुऐ घर गांव में सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहने की मनौतियां मांगी। तथा देवी की पूजा अर्चना करते हुऐ श्रृंगार सामग्री भेंट की।

12 साल बाद 6 माह की देवरा यात्रा पर निकली रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी ने सैकड़ों गांवों का भ्रमण करते हुऐ अपने भक्तों और दियाड़ियो को दर्शन व आशीर्वाद दिया। बीते रोज देवराड़ी देवी ग्राम श्रीकोट का भ्रमण करते हुऐ रात्रि विश्राम के लिये अपने ससुराली गांव काण्डई पह़ंची और आज ससुराली गांव से विदा होते हुऐ अपने अंतिम पड़ाव मायके के गांव जलगांव पहुंची जहां पर देवी मां का मायके के लोगों द्वारा देवी का जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह चौधरी ने बताया कि कल से देवी मां बनातोली मंड़प में जायेगी जहां पर नित्य पूजा पाठ धार्मिक क्रियाकलाप व अनुष्ठान आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे और 5 जून को देवी मां अपने गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगी।


इस अवसर पर के, सी, केडियाल, अनुसूया केडियाल, कैलाश केडियाल, भोला दत्त केडियाल, जगदीश केडियाल, राकेश केडियाल तथा देवरा समिति के अध्यक्ष उमेद चौधरी, पुजारी यमुना देवली, भोगशास्त्री भगवती प्रसाद खंडूरी, गड़वे आशीष पांडे, जयपल राणा, माता के पाश्र्व संजय राणा, दिग्पाल चौधरी, गणेश, प्रकाश, सुखदेव, गंगा सिंह, एरवाले सौरभ और साहिल, भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूड़ी आदि मौजूद रहे। वहीं मायके में स्वागत करने वालों में जसपाल बिष्ट, शिशुपाल बिष्ट मोहन बिष्ट, बिरजू बिष्ट, प्रकाश बिष्ट मनोज आदि के साथ भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *