राष्ट्रीय स्वयं सेवा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया
कोटद्वार ।
नगरनिगम कोटद्वार के पदमपुर स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की एनएसएस इकाई के द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस का शुभारम्भ प्रधानाचार्य डीपी जोशी एवं स्वयंसेवियों द्वारा पौधरोपण करके किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जोशी ने स्वयंसेवियों को प्लास्टिक से होने वाले हानिकारक दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक द्वारा एनएसएस के इतिहास एवं उद्देश के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद विद्यालय में स्वयं सेवियों द्वारा गढ़वाली नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गयी। साथ ही स्वयंसेवियों द्वारा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी द्वारा स्वयंसेवियों को जल संचय जीवन संचय की अवधारणा को साकार करते हुए पानी के संरक्षण पर जोर देने पर कहा गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
