*राष्ट पिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गौचर में हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई*

खबर शेयर करें

*राष्ट पिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती गौचर में हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गई*

चमोली

व्यापार मंडल गौचर व नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरपालिका क्षेत्र गौचर में राष्ट पिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
रामलीला मैदान गौचर में व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने व्यापारियों के साथ तथा वहीं दूसरी ओर नगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी के नेतृत्व में झंडारोहण कार्यक्रम में भाग लेते हुऐ राष्ट पिता महात्मा गांधी जी और जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया।
इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, सुनील पंवार, जगदीश कनवासी, गजपाल सिंह नेगी, मंजू खत्री, उपासना बिष्ट, अर्जुन नेगी, हरीश चौहान सहित समस्त व्यापारियों ने भाग लेते हुऐ श्रद्धा सुमन अर्पित किये।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *