*लोल्टी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जगल मैं मिला शव। *

खबर शेयर करें

लोल्टी गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जगल मैं मिला शव। 

चमोली

लोल्टी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। युवक का शव घर से कुछ दूर चट्टान पर एक पेड़ की जड़ पर अटका हुआ मिला। सूचना पर थाना थराली पुलिस तथा डी डी आर एफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेज दिया है
।युवक की पहचान 55 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई । रणजीत घर में इकलौता बेटा था वर्तमान में शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करता था चार दिन से लापता था मंगलवार सुबह महिलाएं जब घास काटने जंगल गई तो उन्हें एक शव दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने थराली थाना पुलिस को दी थाना अध्यक्ष संपूर्णानंद जुयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे बड़ी मुश्किल से शव को पहाड़ी से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले जाया गया जहाँ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । थाना अध्यक्ष ने बताया पोस्टमार्टम रिर्पोट में मौत के कारणों का पता चल पायेगा ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *