*राणा क्रिकेट ट्रॉफी गंगल्सी पर ब्ल्यू स्टार लोयल ने जमाया कब्जा।समण इलेवन रही उपविजेता
नरेन्द्र नगर।
विधानसभा नरेंद्रनगर की पट्टी दोगी के गंगल्सी सेरा मैदान में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
इस क्रिकेट टूर्नामेंट में विभिन्न क्षेत्रों से आए,15 टीमों ने हिस्सा लिया।
ससमण इलेवन व ब्ल्यू स्टार लोयल के बीच हुई रोचक फाइनल भिड़ंत में लोयल ब्ल्यू स्टार ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 16 ओवरों में 116 रन का स्कोर खड़ा किया।
जबाब में ससमण इलेवन की टीम 106 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गयी व ब्ल्यू स्टार लोयल ने 10 रनों के अंतर से फाइनल जीतकर, राणा क्रिकेट ट्रॉफी गंगल्सी पर अपना कब्जा जमाते हुए, विजेता बनने का गौरव हासिल किया, ससमण इलेवन की टीम टूर्नामेंट की उप विजेता रही।
लोयल टीम के संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह पहला मौका है,जब स्थानीय युवाओं ने *राणा क्रिकेट ट्राफी गंगल्सी* का आयोजन कर, ना सिर्फ क्षेत्र वासियों का, बल्कि काम के बोझ तले जीवन यापन करने वाली स्थानीय ग्रामीण महिलाओं का भी क्रिकेट खेल के माध्यम से भरपूर मनोरंजन किया।
विजेता टीम को राणा क्रिकेट क्लब गंगल्सी की ओर से 11 हजार एवं उपविजेता टीम को 6 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की गयी।
यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर ने आयोजक मंडल के इस प्रयास की जमकर तारीफ करते हुए खेलों में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं में जिस तरह से खेलों के प्रति जबरदस्त रुझान है,उसको देखते हुए, खेल मैदान की व्यवस्था करने के प्रयास किए जायेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष शिव सिंह राणा, गिरीश राणा, तेजपाल सिंह राणा व गजेंद्र सिंह राणा ने खिलाड़ियों की खेल भावना की प्रशंसा करते हुए, कहा कि खेल के प्रति युवाओं का जोश काबिले तारीफ है।
