नशे में यात्रियों की जान दांव पर लगाकर वाहन चलाने वाले चालक को चमोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चमोली/ गोविंद घाट/ जोशीमठ
देर शाम बस संख्या (UK 11 PA 0465) का चालक शराब पीकर बस को खतरनाक तरीके से चलाकर जोशीमठ से श्रद्धालुओं को लेकर श्री बद्रीनाथ की तरफ ले जा रहा था। गोविन्दघाट पुलिस द्वारा उक्त बस को चामधार स्थित बैरियर पर रोकने का प्रयास किया गया किंतु नहीं रूका। इस दौरान पुलिस द्वारा वाहन को पांडुकेश्वर चौकी पर रुकवाकर चेक किया गया तो चालक शराब के नशे में बस का संचालन कर रहा था।

पुलिस द्वारा बताया गया कि ड्राइवर के मेडिकल परीक्षण के बाद परीक्षण रिपोर्ट में शराब का सेवन किये जाने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष विनोद रावत द्वारा चालक को मौके से एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर व बस को सीज कर किया गया।
चमोली पुलिस की जनमानस से अपील की है कि जब आप किसी ऐसे वाहन में सवार है,जिसका चालक नशे में वाहन चला रहा है तो तत्काल इसकी सूचना डायल 112 मे दें।
