शीतकाल को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी शुरू

खबर शेयर करें

शीतकाल को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की तैयारी शुरू

देहरादून।

उत्तराखंड में मानसून बीत गया है और अब सर्दियों की शुरुआत हो गई है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने बर्फबारी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि प्रदेश में अब मानसून बीत चुका है और बर्फबारी का सीजन शुरू होने वाला है, जिसको देखते हुए आपदा विभाग ने सभी कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कर दिया है। जिसमें पेड़ गिर जाना बर्फ को काटना आदि प्रशिक्षण शामिल है और किस तरह की आपदा आती है उसका आकलन कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी जनपदों में प्रशिक्षण का कार्य चल रहा है। साथ ही विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आगे कोई आपदा आने वाली हो हम उसका अभी से तैयारी कर लें ताकि समय रहते राहत कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने कहा की आपदा में जो उपकरण इस्तेमाल होते हैं कर्मचारियों को पुनः प्रशिक्षण दिया जाए और यदि नए उपकरणों की आवश्यकता है तो वह भी विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही उपकरणों की मरम्मत के साथ-साथ रखरखाव को सुनिश्चित किया जा रहा है। आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि हमने सभी जनपदों से कहा है कि विगत 15 वर्षों में किन-किन तरह की आपदा आई है उनका आकलन करें और उन आपदाओं में लोगों ने किस तरह से आपदा का सामना किया है क्या-क्या परेशानियां आई है क्या कमियां रही है इसी को देखते हुए आगे भविष्य में ऐसा ना हो ना हो और लोगों को समय रहते बचाया जा सके ताकि जान माल कि कम क्षति हो।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *