श्रीनगर नगर निगम के डंपिंग जोन के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रर्दशन

खबर शेयर करें

श्रीनगर नगर निगम के डंपिंग जोन के खिलाफ ग्रामीणों का उग्र प्रर्दशन

पौड़ी।

पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र से बाहर स्थित ग्राम सभा गिरगांव में बनाए गए डंपिंग जोन में हो रहे अत्यधिक प्रदूषण से आम लोगों को भारी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। जिसके खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि यह डंपिंग जोन नगर निगम श्रीनगर द्वारा स्थापित किया गया था, जिसमें नगर निगम का कूड़ा डंप किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी प्रदूषण फैल रहा है और एक विशाल कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया है। डंपिंग जोन में सिर्फ कूड़ा ही नहीं, बल्कि मृत गौ वंश भी फेंका जा रहा है, जिससे न केवल क्षेत्रीय जीवन असहनीय हो गया है, बल्कि यह गंभीर स्वास्थ्य खतरे का कारण बन रहा है। मृत गायों को रोड पर ही फेंका जा रहा है, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और ग्रामीण महिलाओं की जान को लगातार खतरा बना हुआ है।

लगभग 10 से 15 गांव इस डंपिंग जोन से प्रभावित हो रहे हैं, और स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर तत्काल इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे अनशन पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता जीतू(पिंटू सिंह )काफी समय से इस समस्या के लिए संघर्ष कर रहे हैं, परन्तु प्रशासन द्वारा इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है.इस विरोध प्रदर्शन में हिंदू राष्ट्र सेना के उत्तराखंड प्रदेश सचिव आशीष उपाध्याय, उत्तराखंड क्रांति दल श्रीनगर से श्रीमती सरस्वती, जीतू(पिंटू सिंह ), पर्वतधाम चैरिटेबल ट्रस्ट से प्रदीप सजवान और अन्य स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन यदि समस्या को हल नहीं करता है, तो वे सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे। इलाके के लोग पर्यावरण और अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं, ताकि इस असहनीय स्थिति से निजात मिल सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *