संकुल सिमली के विद्यालयों की शरदकालीन / शीतकालीन खेल कूद प्रतियोगिता कर्णप्रयाग में हुई संपन्न*

खबर शेयर करें

*संकुल सिमली के विद्यालयों की शरदकालीन / शीतकालीन खेल कूद प्रतियोगिता कर्णप्रयाग में हुई संपन्न*

चमोली

विकासखंड कर्णप्रयाग के तहत सिमली संकुल के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की शरदकालीन / शीतकालीन खेल कूद प्रतियोगिता राइका कर्णप्रयाग के मैदान में संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में संकुल सिमली के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग करते हुऐ गोला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, दौड़, खो खो, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुऐ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। उपस्थित दर्शकों व अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की गई।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी बिनोद मटूडा, सीआरसी राजेश मिश्रा, पूर्व सीआरसी बैंजवाल, एसयमसी अध्यक्ष चौंडली माधुरी नेगी, दिनेश बिष्ट, मनीष डिमरी, धर्मेंद्र नेगी, हेमन्त कुमार, हरीश चंद्र सिंह नेगी आदि शिक्षक शिक्षिकाऐं मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *