सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में दीपावली पूर्व छात्र – छात्राओं ने रंगोली कार्यक्रम आयोजित*

खबर शेयर करें

चमोली

*सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर में दीपावली पूर्व छात्र – छात्राओं ने रंगोली कार्यक्रम आयोजित*

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज गौचर के छात्र – छात्राओं ने दीपावली पर्व से पूर्व अपने विद्यालय में रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग टीमों ने प्रतिभाग करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया।
छात्र – छात्राओं द्वारा विद्यालय के प्रांगण में अलग-अलग सुन्दर कलाकृतियां के रूप में रंगोलियां बनाई गई। निरीक्षण के उपरांत प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे रंगोली के टीमों को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मदन सिंह चौधरी ने कहा कि दीपावली हमारे हिन्दुस्तान का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसे हमें हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाना चाहिए। उन्होंने सभी छात्र – छात्राओं से आग्रह भी किया कि दीपावली में दीपक जलाकर दीपावली को मनायें तथा पटाखों को जलाते समय अपना ख्याल भी रखें। इस अवसर पर उन्होंने पूरे विद्यालय परिवार को दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *