*सराहनीय योगदान के लिये विद्यालय द्वारा शिक्षिका पुष्पा बिष्ट को सम्मानित किया गया*

खबर शेयर करें

चमोली

*सराहनीय योगदान के लिये विद्यालय द्वारा शिक्षिका पुष्पा बिष्ट को सम्मानित किया गया*

कर्णप्रयाग विकासखंड के जीआईसी सिदोली में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत पुष्पा बिष्ट को उनके द्वारा विद्यालय हित में सराहनीय योगदान के लिऐ शिक्षक – अभिभावक ऐसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।


एसएमसी अध्यक्ष विक्रम सिंह चौधरी, प्रधानाचार्य आरएस भंडारी के नेतृत्व में आयोजित हुऐ समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका पुष्पा बिष्ट के सराहनीय योगदान की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. एस. भंडारी ने कहा कि शिक्षिका पुष्पा बिष्ट का शैक्षणिक सेवाकाल के साथ विद्यालय हित में किया गया योगदान बहुत ही उत्कृष्ट रहा है।
बताते चलें कि पुष्पा बिष्ट को 2001 की जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 2004 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2004 में ही उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था। विद्यालयी गतिविधियों, शिक्षक प्रशिक्षणों में मास्टर ट्रेनर एंव शिक्षण सहायक सामग्री प्रदर्शन निर्माण में भी शिक्षिका पुष्पा बिष्ट का प्रथम स्थान एवं उत्कृष्ट कार्य रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों, संस्कृत प्रतियोगिता व स्थानीय स्तर के सभी कार्यक्रमों में व्यक्तिगत प्रयास से बच्चों को प्रतिभाग कराती हैं। इसी का नतीजा है कि इस विद्यालय के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन प्राप्त करते हैं। विद्यालय व छात्र हित के लिए ये सदैव जनसहभागिता हेतु जनसहयोग में अग्रणी भूमिका में रहती हैं।
शिक्षिका पुष्पा बिष्ट ने शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन के साथ ही छात्र व विद्यालय हित में कार्य किया है। वर्तमान में उन्होंने विद्यालय में 32 छात्रों को एमडीएम का खाना खाने के लिए स्वयं के संसाधनों से डाइनिंग टेबल व बेंच उपलब्ध कराऐ गये, साथ ही विद्यालय में एक बड़ी आलमारी पुस्तकालय हेतु भेंट की गई। यही नहीं उनके द्वारा विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी आवश्यकतानुसार समय समय पर मदद की जाती है। अभिभावकों ने शिक्षिका पुष्पा बिष्ट के इस इस सराहनीय योगदान के प्रति शुभकामनाओं के साथ बधाई दी है


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *