सवा दो लाख की अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

  • सवा दो लाख की अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

    कोटद्वार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर कोतवाली कोटद्वार पुलिस व सीआईयू कोटद्वार टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संयुक्त चैकिंग के दौरान बीएल रोड मंडी तिराह से नंदपुर मोटाढाक निवासी सागर नेगी पुत्र दीनदयाल के कब्जे से 7.40 ग्राम, करीब सवा दो लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक बरामद कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजाराम डोभाल, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार व उत्तम सिंह शामिल थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *