साफ सफाई पानी की समस्या का समाधान करना पहली प्राथमिकता..अशोक डोबरियाल
- देहरादून।
देहरादून नगर निगम के वार्ड 16 में अशोक डोबरियाल के विजय घोषित होने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, रास्ते, नाली कि साफ सफाई करना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी।
शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि वार्ड कि जनता ने उन पर विश्वास कर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। और वो उनकी हर समस्याओ का समाधान करने का प्रयास करेंगे। तथा लोंगो कि समस्याओं के निराकरण के लिये हरसंभव प्रयास करेंगे।
गौरतलब हो कि पिछले चार साल से पार्षद रहे डॉक्टर विजेंद्र पाल को उन्होंने हराया।
