सिल्ला गांव में आवासीय मकान में लगी आग ।
उत्तरकाशी ।
सोमवार देर रात तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत ग्राम सिल्ला में उम्मेद सिंह सुदेश सिंह के आवासीय मकान में आग लग गयी ।
सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से फायर सर्विस टीम एवं राजस्व टीम भटवाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना हो गयी ।प्रधान सिल्ला द्वारा बताया गया है की आगजनी से मानव- पशु की कोई हानि नहीं हुई है। परंतु आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है,। आग लगने वाले मकान के बगल में ओर भी लकड़ी के मकान है जिनमे आग लगने की संभावना है. जिसके दृष्टगत आस-पास के भवनों को खाली करवाया जा रहा है । एस डी आरएफ की टीम भी लगातार मौके पर अभियान में जुटी रही ।
