हवन यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे के साथ गौचर के बंदरखंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा हुई सम्पन्न

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली
हवन यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारे के साथ गौचर के बंदरखंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा हुई सम्पन्न

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के बंदरखंड गांव में पिछले सात दिनों से हो रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ पूर्णाहुति व भंडारे के साथ आज बुधवार को विधिवत संपन्न हो गया है।

भंडारी परिवार के द्वारा अपने पितरों स्व. केशर सिंह भंडारी व अन्यों की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन इस अवसर पर प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य राजेन्द्र प्रसाद पुरोहित ने राजा प्रतिक्षित की कथा का आनन्दमयी श्रवण करवाया गया। उन्होंने कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा कराने का बहुत ही महात्म्य बताया गया है। पितरों के मोक्ष व शांति हेतु आयोजित श्रीमद् भागवत कथा से पारिवारिक जनो को पुण्य लाभ मिलता है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित गौचर क्षेत्र की पनाई, शैल, रावल नगर, धारीनगर और समीपवर्ती गांवों के श्रोताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुऐ सबके घरों में सुख समृद्धि बनी रहने की कामना वक्त की है। तत्पश्चात भारी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रसाद के रूप में भंडारे का आनन्द लिया।


इस अवसर पर आयोजित परिवार कि मुखिया रूक्मणी देवी, रमेश भंडारी, महेश भंडारी, दिनेश भंडारी, पूरण सिंह भंडारी, कमला भंडारी, दीपा भंडारी, शकुंतला भंडारी, दीपमाला भंडारी के अलावा जसदेई कनवासी, शोभा कनवासी, पुष्पा कनवासी, आशा कनवासी, जसदेई कनवासी, राजे सिंह कनवासी, दलवीर कनवासी, सभासद विनोद कनवासी, जगदीश कनवासी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, विरेन्द्र भंडारी, रामभरत सिंह, नथ्या सिंह कनवासी आदि कई लोग मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *