06 नवम्बर, 2024 से 09 नवम्बर, 2024 तक बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

खबर शेयर करें

 

चमोली

खेल विभाग चमोली द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दिनांक 06 नवम्बर, 2024 से 09 नवम्बर, 2024 तक बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें जनपद उधमसिंहनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, नरेन्द्रनगर टिहरी, हरिद्वार, टनकपुर (चम्पावत) एवं एवं सिटी क्लब ऋषिकेश तथा जनपद चमोली सहित कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट पद्धति के आधार आयोजित की जा रही हैं।

 

प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक आनन्द सिंह एवं विशिष्ठ अतिथि हेम पुजारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में देहरादून ने चम्पावत को 2-0 से, द्वितीय मैच में पौड़ी ने चमोली को 2-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।

 

खेले गये मैचों के निर्णायकों की भूमिका में सर्वश्री कमल किशोर सिंह, रमेश पंखोली, नवीन कुवंर, बलदेव कुमार, दीपक तिवारी, अतुल कुमार, तथा स्कोरर श्रीमती रश्मि बिष्ट, संतोषी चौहान, हेमा नयाल, संगीता नेगी, शिवानी रावत रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *