गौचर / चमोली
*12 साल बाद देवराड़ी देवी का सामना हुआ रावलनगर में अपने भाई रावल देवता से*

12 साल बाद देवरा यात्रा (भ्रमण) पर अपने भक्तों व दियाणियों की कुशलक्षेम पूछने तथा अपने दर्शन व सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने को मंदिर के गर्भगृह से बाहर आई रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी का नगर क्षेत्र गौचर आगमन पर जब रावलनगर में अपने भाई रावल से सामना हुआ तो श्रद्धालुओं ने दोनों भाई व बहिनों की जय जयकार के साथ पुष्प वर्षा से स्वागत कर देव नृत्य का आनंद भी लिया। इस दौरान रावलनगर गांव के वयोवृद्ध लोगों के अलावा भारी संख्या में मातृशक्ति व युवाओं ने देवी मां के दर्शन, पूजन और श्रृंगार सामग्री भेंट कर देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवराड़ी देवी की डोली विगत चार दिनों से अपने पाश्व प्रदीप राणा, भाई लाटू व सिगंलाश देवताओं के निशान और पार्श्वों के साथ नगरपालिका क्षेत्र गौचर में अपने पुजारी प्रकाश देवली, गणवें करन पाण्डेय, प्रेम सिंह बिष्ट, भोग शास्त्री

भगवती प्रसाद खंडूड़ी, ऐरवाले शाहिल और पप्पू पाण्डेय, पप्पू गुरू कृपा, देवरा यात्रा समिति अध्यक्ष उम्मेदसिंह राणा, कमलेश देवली, दिग्पाल चौधरी, जीतपाल चौधरी, सुभाष पाण्डेय, सुखदेव चौधरी प्रेम देवली, कुंवर सिंह आदि दर्जनभर भक्तों के साथ देवरा यात्रा पर हैं।
