*16 दिनों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा*

खबर शेयर करें

चमोली
*अस्पताल के उच्चिकरण सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर गौचर में धरना प्रदर्शन 17 वें दिन भी जारी रहा*

*नगरपालिका क्षेत्र गौचर सहित समीपवर्ती गांवों की गौचर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चिकरण सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पिछले 16 दिनों से चला आ रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा*
नगरपालिका क्षेत्र गौचर और समीपवर्ती गांवों की रानीगढ़ व बिचला नागपुर, दशज्युला पट्टी के मध्य गौचर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चिकरण सहित विभिन्न आवश्यक समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित धरना प्रदर्शन रामलीला मैदान गौचर में 17 वें दिन भी जारी रहा।
मंगलवार को धरने पर मनोज नेगी, सन्तोष कोहली, विजय राज, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कै. प्रताप सिंह खत्री, सुबेदार जीत सिंह बिष्ट, एम. एल. राज, एम एल टम्टा, रघुनंदन लाल, बच्ची लाल, रणजीत सिंह रावत, अर्जुन नेगी, भूपेन्द्र नेगी, नारायण सिंह चौधरी, मुकेश नेगी, राजेन्द्र नेगी, दिग्पाल बिष्ट, ईश्वर सिंह बिष्ट, उमराव सिंह नेगी, गजपाल नेगी, अजय किशोर भंडारी आदि बैठे रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *