गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
*16 सूत्रीय मांगों को लेकर गौचर में कांग्रेस का धरना चौथे दिन भी रहा जारी*
गौचर नगर क्षेत्र सहित समीपवर्ती गांवों की 16 सूत्रीय बिभिन्न मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चला आ रहा नगर कांग्रेस कमेटी का क्रमिक धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि नगर क्षेत्र गौचर के साथ साथ गौचर से लगे बिभिन्न गांवों सारी, रानौ, क्वीठी, काण्डा, तोली, गैलुग, बमोथ, सूगी, करछूना, कुमेडा, सरमोला तथा रानीगढ क्षेत्र के गांवों की भी मूलभूत समस्याएँ हैं। जिनके निराकरण चाहने हेतु गौचर के रामलीला मैदान में क्रमिक धरना जारी है। आज मंगलवार को चौथे दिन भी धरना जारी हैं।
धरना प्रदर्शन कर रहे सभी लोगों का कहना है कि जब तक 16 सूत्रीय मागों पर शासन प्रशासन द्वारा सकारात्मक कदम नही उठाये जाते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस संबंध में संघर्ष समिति ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को ज्ञापन प्रेषित कर सम्बधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई किऐ जाने बाबत पत्र भी प्रेषित किया गया साथ ही बद्रीनाथ बिधायक लखपत बुटोली को भी ज्ञापन भेजा गया है। बिधायक ने इन मुद्दों को विधानसभा सत्र में उठाने की बात कही गयी है।
आज धरना देने वालों में
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी मण्डलम अध्यक्ष जगदीश कनवासी, नगर महामंत्री महाबीर नेगी,जिला महामंत्री अजय किशोर भण्डारी जिला उपाध्यक्ष एम एल टमटा ,जिला उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी ,शिव लाल भारती युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष मनीष कोहली,लक्षमण पटवाल, बच्ची लाल शिवलाल भारती,एस सी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष एम एल राज,पूर्व सभासद ताजबर कनवासी गजपाल नेगी, सुबेदार जीत सिंह बिष्ट,कैप्टन प्रताप सिंह खत्री , देबी प्रसाद नगेन्द्र बिनोद कुमार,पूरण नेगी,सुरेन्द्र शाह,बिजयराज, जिला महामंत्री हरीश नयाल, नेगी,सूरसिह नेगी, सुरेन्द्र शाह, अंकित कण्डारी, सूबेदार राजेन्द्र नेगी, पुष्कर लाल , दीपक, किसन लाल मौजूद रहे।
