उत्तरकाशी
21वीं सदी के भारत की तस्वीर सड़क न होने से डंडी कन्डी के सहारे बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने को मजबूर ग्रामीण
स्क्रीन पर जो तस्वीर आप देख रहे हैं वह है पहाड़ी राज्य उत्तराखंड का विकास जहां सड़क न होने से डोली बनाकर 70 वर्षीय बुजुर्ग को हॉस्पिटल लाते ग्रामीण, तस्वीर यमुनोत्री विधानसभा के यमुनोत्री धाम के नजदीक स्थित दो गांव नकोडा ओर कपोला की है 21वीं शदी की एक खतरनाक चौंकाने वाली तस्वीर में 70 वर्षीय बुजुर्ग बीमार होने पर ग्रामीणों द्वारा किसी तरह से सड़क मार्ग तक पहुंचा रहे हैं ।और यह कोई पहला केस नहीं है यहां पर दर्जनों लोगों ने ऐसे ही दम तोड दिया है।
ग्रामीणों की जो जाने जा रही है इसका जिम्मेदार कौन
आखिर कब तक गांव वाले बीमार लोगों को ऐसे ढोते रहेंगे डोली कंडी बनाकर, सबसे ज्यादा बुरी स्थिति तब होती है।
जब कोई डिलीवरी केस होता है ग्रामीण 1 महीने पहले ही गांव छोड़कर बड़कोट और अन्य शहरों में किराए पर कमरा ले लेते हैं ताकी समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके यमनोत्री धाम के नजदीक होने के वावजूद भी आज तक इन दो गांव के लोग सड़क से वंचित हैं लोगों ने चुनाव का वहिष्कार भी किया पर हासिल कुछ नहीं हुआ।
महावीर माही समाजिक कार्यकर्ता यमनोत्री
यशपाल सिंह स्थानीय ग्रामीण
