3 घंटे बाद खुला गोविंद घाट के पास अवरुद्ध मार्ग
ज्योतिर्मठ।
भारी बारिश के चलते ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंद घाट के बीच तूफानी नाले के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही थानध्यक्ष गोविंदघाट विनोद रावत व उनकी टीम टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों से नाले के पास न जाने की अपील की तथा राजमार्ग खुलने के बाद यातायात सुचारु होने के बाद होने तक श्रद्धालुओं को वहीं पर रुकने की अपील की। राजमार्ग अवरुद्ध होते ही कार्यदाई संस्था द्वारा राजमार्ग को 3 घंटे बाद खोल दिया गया इसके बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली।
