मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 37 प्रस्तावों में से 35 प्रस्ताव पारित

खबर शेयर करें

मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 37 प्रस्तावों में से 35 प्रस्ताव पारित

मसूरी में बदला जाएगा हुसैनगंज क्षेत्र का नाम कृष्णा नगर रखने का रखा प्रस्ताव

मसूरी:

गुरुवार को मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें बोर्ड बैठक में 37 प्रस्ताव रखे गए, जिसमें से 35 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए। इनमें विकास कार्यों से जुड़े कुछ प्रस्ताव तो ऐसे थे, जो लंबे समय से अटके हुए थे. इसके अलावा मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक का एक प्रस्ताव सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहा है, वो है मसूरी के प्रसिद्ध हुसैनगंज क्षेत्र का नाम बदलकर कृष्णा नगर रखने का प्रस्ताव, जिसे मसूरी नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया है। बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार, पार्कों के सौंदर्यीकरण, रोजगार सृजन और सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर अहम निर्णय लिए गए. वहीं माल रोड पर लगने वाले रोजाना के जाम से निजात दिलाने के लिए बोर्ड ने दोनों बैरियरों को फास्ट-ट्रैक और स्कैनिंग मशीनों से लैस करने पर सहमति जताई।
मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने बताया कि इससे न सिर्फ जाम की समस्या कम होगी, बल्कि पालिका के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी. माल रोड पर पहले लगाए गए उखड़ते कॉबलस्टोन को हटाने का भी प्रस्ताव पास किया गया।.
वहीं दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को पहले ही पत्र भेजा जा चुका है. लंबे समय से चल रही मांग के बाद मसूरी के प्रसिद्ध हुसैनगंज क्षेत्र का नाम बदलकर कृष्णा नगर रखने का प्रस्ताव भी सर्व सहमति से पारित हो गया।
वहीं बैठक में सबसे ज्यादा बहस सनातन धर्म इंटर कॉलेज में किए गए छत निर्माण को लेकर हुई. सभासद सचिन गुहेर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि निजी संपत्ति पर पालिका द्वारा निर्माण कराया जाना भविष्य में विवाद की स्थिति उत्पन्न कर सकता है. इस पर अध्यक्ष मीरा सकलानी ने स्पष्ट किया कि भवन की जर्जर हालत के चलते कक्षाओं में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह जनहित का कार्य था और पालिका को ऐसी स्थिति में हस्तक्षेप करना ही पड़ता है


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *