4 अप्रैल को होगी खनन पट्टों की खुली नीलामी
कोटद्वार।
उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सेनी ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत चयनित 7 स्थलों के लिये खुली नीलामी की प्रक्रिया आगामी 4 अप्रैल को की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित 7 स्थलों के लिए अल्प अवधि की खुली नीलामी की कार्यवाही तहसील सभागार कोटद्वार में 4 अप्रैल को समय 3 बजे की जायेगी।
