400मीटर दौड़ में निकिता मंयक ने मारी बाजी
बेरीनाग ।
शिक्षा विभाग के द्वारा एनपीआरसी कांडे की संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उडियारी में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान उडियारी हेमा देवी ने किया और कहा की पढ़ाई के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बडचढकर प्रतिभाग करना चाहिए। इस मौके पर विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जूनियर बालक वर्ग में 100मीटर दौड में बालक वर्ग में मनीषा, मंयक, प्रियांशु और 200मीटर दौड़ में अमन, दिपांशु, हिमांशु और 400मीटर दौड़ में मंयक, मनीष,राजेन्द्र और600मीटर दौड़ में ललित, दीपाशु और युवराज क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 400 दौड में निकिता, संजना, दिया और 600मीटर में निकिता, संजना, दिया ने क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी ओर खो खो बालक वर्ग में उडियारी की टीम विजेता रही। इस मौके पर संकुल समन्वयक कांडे दीवान सिंह कठायत ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को ब्लाक स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
