राज्य में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के साथ इकोलॉजी व इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए पलायन को रोकना है।

खबर शेयर करें

देहरादून

आज उनके शासकीय आवास पर पर्यटन एवं शिक्षा के क्षेत्र में निवेश के इच्छुक निवेशकों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि राज्य में लाइसेंस सहित सभी औपचारिकताओ की तत्परता से अनुमोदन हेतु सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है।

प्रदेश सरकार ने व्यावसायों की स्थापना के लिए सभी स्वीकृतियों के लिए वन स्टॉप सेवा शुरू की है। राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु पर्याप्त लैंड बैंक उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योग समूहों को उद्योग स्थापित करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। राज्य में मजबूत नीतिगत ढांचे में निवेश के लिए और नीतियों को निवेशकों के हितैषी बनाने के लिए प्रभावी कार्य किये गए हैं।

राज्य में स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के साथ इकोलॉजी व इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए अधिकाधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए पलायन को रोकना है।

शासन-प्रशासन द्वारा निवेशकों के साथ प्रभावी समन्यव एवं संवाद स्थापित किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  सौरभ बहुगुणा के साथ प्रतिनिधिमंडल में  प्रतीक सूरी, सी०ई०ओ० मासेर ग्रुप,  हेमन्त मैनी, एम०डी०आर० इवैस्टमेंट कम्पनी के यू०के० हैड ऑफ, आदित्य विक्रम सोमानी, वी०पी० बिजनैस डेवलपमेंट, सुश्री उर्वशी सहाय, ग्लोबल मैनेजमेंट कंसलटेंट शामिल रहे।

खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *