6 माह के लिए बंद हुए सिद्ध नाथ बौद्धा नाग मंदिर के कपाट

खबर शेयर करें

6 माह के लिए बंद हुए सिद्ध नाथ बौद्धा नाग मंदिर के कपाट

थराली/चमोली

 

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कुनी -पार्था स्थित बौद्धा नाग के पट 6 माह के लिए बंद हो गए है। 6 माह पश्चात वैशाख पूर्णिमा के दिन फिर इस मंदिर के पट आम श्रद्धालुओ के लिए खुलेंगे। कुनी -पार्था के बमोटिया तोक मे स्थित सिद्धनाथ बौद्धा नाग मंदिर मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा.क्षेत्र के रक्षक बौद्धा नाग के पुजारी सुरेंद्र सिंह मेहरा द्वारा सुबह से ही मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना, हवन यज्ञ कर मंदिर के कपाट 6 माह के लिए बंद कर दिए हैं। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर प्रधान मीना देवी, हरक सिंह,गोपाल सिंह पिमोली,नारायण सिंह, केदार सिंह,गजे सिंह,दलीप सिंह, त्रिलोक सिंह,खिलाप सिंह, कल्याण सिंह पिमोली,रतन सिंह,सुरेंद्र सिंह,गबर सिंह,मोहन सिंह,भूपाल सिंह, धर्म सिंह,मोहन सिंह,मनोहर सिंह, बलवंत सिंह, दलवीर सिंह, गोविन्द सिंह,
,दीवान सिंह नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, पवन,दीवान सिंह पिमोली,राजेन्द्र सिंह, यशपाल सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष ललिता देवी तुलसी देवी,महादेवी आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *