पुरूस्कार वितरण के साथ 73 वां राज्यस्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का समापन मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली

पुरूस्कार वितरण के साथ 73 वां राज्यस्तरीय राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का समापन

मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फर्स्वाण व लोक गायक इन्दर आर्य के नाम रही
73 वां राज्यस्तरीय औधौगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर 2025 का पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया।


समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से कृषि, आध्यात्म एवं सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के प्रयास किए जाने चाहिए। गौचर का यह मेला ऐतिहासिक व पौराणिक है। इसके स्वरूप में निखार लाऐ जाने की आवश्यकता है। उम्मीद है कि मेला के आयोजक इस ओर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि इन मेलों से हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवंत रहती है। इस मौके पर अतिथियों के सम्मान में
गिरीश भारती एवं टीम नन्दानगर द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मेलाधिकारी/ उप जिलाधिकारी कर्णप्रयाग सोहन सिंह रांगड़ ने कहा कि इस मेले के भव्य स्वरूप को बरकरार रखा जाऐगा। उन्होंने मेला के सफल संचालन के लिए सभी विभागों तथा पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रतिभागियों सहित सहयोग करने वाले शिक्षकों, समाजसेवी, राजस्व टीम, पुलिस प्रशासन, विभागीय स्टाल, दुकान, जल संस्थान, विधुत विभाग सहित मेले में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अव्वल स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश नेगी, ईश्वरी मैखुरी, पूर्व सभासद अजय किशोर भंडारी, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, समाजसेवी हरीश नयाल, पूर्व प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष कर्णप्रयाग सुभाष गैरोला, कांग्रेस नेता मनोज नेगी, देवराज रावत, मदन लाल टम्टा, प्रताप सिंह खत्री, सम्पूर्णानंद डिमरी, बीरेंद्र मिंगवाल, लीला रावत, रजनी लिंगवाल, उपासना बिष्ट, अनीता चौहान, लक्ष्मण पटवाल, राजेश नेगी, हरीश कुमार, भवानी लाल, जीत सिंह बिष्ट, शिव लाल भारती आदि मौजूद रहे। समापन समारोह के इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष गौचर / मेला उपाध्यक्ष संदीप नेगी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना रहा।
इस मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायक दर्शन फर्स्वाण व लोक गायक इन्दर आर्य के नाम रही। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश व जिला पंचायत सदस्य रेखा बिष्ट द्वारा किया गया। लोक गायक दर्शन सिंह फर्स्वाण की प्रस्तुतियां हे नन्दा हे गौरा, डांडो की मरूड़ी, मौतिमा रंगीली मौतिमा, तिलंगा तेरी लम्बी लटूली, बेडू पाकों बारामासा, बारा भैणा की बसंती छोरी रूमा झुमा, ठुमक ठुमक जब हिटली और तत्पश्चात मंच पर इन्दर आर्य की प्रस्तुति माता गौरी अम्बा तू देणी ह्वेजाई, तेरू लहंगा आदि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे।
हर्षवर्धन थपलियाल के संचालन में देर रात तक चली इस सांस्कृतिक संध्या में मेलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, पालिका अध्यक्ष गौचर संदीप नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, पूर्व सभासद अनिल नेगी, सभासद पूनम रावत, विनोद कनवासी, ममता आर्य, नवीन टाकुली, डॉ कैलाश शैली, बिपुल रावत, भूपेन्द्र नेगी, बीरेंद्र नेगी, महादेव बहुगुणा, गजेन्द्र नयाल, हरीश नयाल, कैलाश केडियाल, सुनील कुमार, सुनील पंवार, सुनील लिंगवाल, प्रेमपाल सिंह, खिलाफ सिंह नेगी के अलावा भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *