8वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० परिसर गौचर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

खबर शेयर करें

CHAMOLI 

8वीं वाहिनी आई०टी०बी०पी० परिसर गौचर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

8वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, गौचर परिसर में विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में 77वां गणतंत्र दिवस, 2026 को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।


गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी के द्वारा द्वारा वाहिनी परिसर के क्वार्टर गार्ड के सामने निर्मित शहीद स्मारक पर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदो को श्रृद्धांजलि देकर श्रृद्धा सुमन अर्पित किये गये। तदुपरांत झंडा फहराया गया। झंडा फहराने के दौरान सेरेमोनियम वेशभूषा में सुसज्जित बल की सशस्त्र सैन्य टुकड़ी / परेड के द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा सलामी के दौरान राष्ट्रगान गाया गया। झंडा फहराने के पश्चात सेनानी द्वारा उपस्थित सेवानिवृत पदाधिकारी, परिवारजन, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, हिमवीर जयानों एंव उपस्थित मीडिया बन्धुओं को अपने संबोधन के माध्यम से 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।
आज का दिन हमारे संविधान की विभिन्न मूल्यों की भी याद दिलाता है, जो भारत के सभी जाति वर्ग के लोगों को एक दूसरे से जोडे रखता है। 77 वर्षों की लम्बी अवधि के पश्चात राष्ट्र इतना परिपक्व हो जाता है कि वो अपने अनुभवों को अपनी भावी पीढ़ी के समक्ष साझा कर नित नये आयाम तक पहुँचा सकता है। इसी की बदौलत आज हमारा देश नित नई बुलंदियों को छू रहा है। उक्त अवसर पर वाहिनी में तैनात महानिदेशक प्रशास्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्राप्त पदाधिकारियों को प्रशस्त्रि पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आई० टी० बी० पी० कैम्प में हिमवीर एवं हिमवीर परिवारजनों के मनोदैहिक एवं आदर्श नागरिक उत्तरदायित्व की भावना के विकास हेतु वाहिनी परेड साउंड में बच्चों के मध्य 100 मी0, 200 मी० तथा जलेबी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जवानों के मध्य बोरा दौड़, तीन टांग दौड़, रस्साकस्सी प्रतियोगिता तथा हिमवीर महिला सदस्यों के लिए पेपर फोल्ड, सुई धागा, ब्रिक्स एवं म्यूजिकल चेयर रेस का आयोजन किया गया। मनोरम एवं सुसज्जित प्रांगण में खानपान हेतु विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए।
मुख्य अतिथि के द्वारा प्रतियोगियों को प्रोत्साहन स्वरूप उचित पुरस्कार प्रदान किया गया तथा अंत में मिष्ठान वितरण के उपरान्त कार्यक्रम का विधिवत समापन किया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *