CHAMOLI
चण्डिका देवी मंदिर सिमली में प्रारंभ हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा

चंडिका देवी मंदिर सिमली में भव्य कलश यात्रा, ब्यास पूजन, भद्र पूजन, पंचांग पूजन के साथ 07 (सात) दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हुआ।
राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर समिति सिमली के तत्वावधान में आयोजित हो रहे श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा में जाख, सुन्दरगांव, कोली, पुडियाणी, सैनू, गैरोली, सिमली, राडखी मजियाडी, , विद्यापीठ डिम्मर सहित आस पास गांवों की महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर कथा वाचक आचार्य ब्यास का स्वागत किया।

कलश यात्रा पेट्रोल पम्प से न्यू मार्केट सिमली बाजार होते हुऐ चंडिका मंदिर में परिक्रमा करते हुऐ कथा पंडाल में पहुंची। कथा पंडाल में पंडित संजय प्रसाद देवली, पं. लक्ष्मी प्रसाद चन्दोला, पं. ऋषि प्रसाद सती, पंडित सन्तोष गैरोला ने समस्त पूजायें, धार्मिक अनुष्ठान के साथ सम्पादित की। और कथा वाचक आचार्य नारायण सती ने प्रवचन करते हूऐ देवी भगवती के नौ रूपो की महिमा का वर्णन करते हुऐ श्रीमद् भागवत कथा पुराण के महत्व पर विस्तार से अवगत कराया गया ।
इस धार्मिक अनुष्ठान मे चंडिका मंदिर के पुजारी कृष्णा गैरोला, प्रदीप गैरौला, मंदिर समिती के अध्यक्ष हेमन्त टकोला, उपाध्यक्ष मलक सिंह नेगी, मंत्री देवेन्द्र सिंह रावत, महिपाल सिह लडोला, खुशाल सिंह, देवेंन्द्र सिंह नेगी, उमा प्रसाद रतूड़ी, बलबीर सिंह लडोला, भवानी सिंह नेगी, भगवती प्रसाद डिमरी आदि
सम्मलित रहे।
इस मौके पर कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य सिमली बिक्रम सिंह कठैत आदि जनप्रतिनिधियों ने भगवती चंडिका मंदिर में पूजा अर्चना करते हुऐ खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की है।
