उत्तराखंड क्रांति दल थराली का ब्लाक कार्यकारिणी का गठन, पृथ्वी सिंह नेगी को बनाया अध्यक्ष।
थराली/chamoli
ब्लॉक सभागार थराली मे उत्तराखंड क्रांति दल की नई कार्यकारिणी का गठन केन्द्रीय प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन सिंह गड़िया के नेतृत्व में किया गया,
जिसमें सर्वसम्मति से पृथ्वी सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष, यशपाल सिंह नेगी को कार्यकारी अध्यक्ष, तलवाड़ी के पंकज सिंह नेगी को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, किशोर सिंह रावत को नगर अध्यक्ष थराली नियुक्त किया गया, वहीं गंभीर सिंह रावत कोषाध्यक्ष,मदन राम को महामंत्री नियुक्त किए गए।
वहीं विकासखंड देवाल व विकासखंड नारायणबगड़ की कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया, जिसमें जयवीर राम को संगठन महामंत्री देवाल, प्रकाश राम को युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, भगवान सिंह को उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र को महामंत्री नियुक्त किया गया।
वहीं नारायणबगड़ में विक्रम राम मेहर को कार्यकारी अध्यक्ष, जमन सिंह को जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।
इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भूपाल सिंह गुंसाई ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनती है तो सबसे पहले थराली को जिला, पर्यटन नगरी ग्वालदम में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा, वहीं उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है वहीं जल, जंगल, जमीन, मूल निवास, सशक्त भू कानून के मुद्दे को यूकेडी लागू करेगी।
इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूबेदार भरत सिंह राणा, महामंत्री सैनिक प्रकोष्ठ हीरा सिंह फर्स्वाण, नरेंद्र सिंह कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष देवाल, पूजा शर्मा, नारायणबगड़ युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद चमोला, मोहन राम आर्य,पूर्व खंड विकास अधिकारी देवी दत्त उनियाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन यशपाल सिंह नेगी ने किया ।
