नवदंपति व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 आरोपी गोपेश्वर पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

नवदंपति व उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 आरोपी गोपेश्वर पुलिस की गिरफ्त में

चमोली 

विगत 9 मार्च को वादी अनुष्का रावत पुत्री श्री वीरेंद्र सिंह रावत निवासी गोपेश्वर द्वारा कोतवाली गोपेश्वर में लिखित तहरीर दी गई कि 08 मार्च 2026 की शाम वह अपने भाई व पति के साथ घूमने के लिए कठूड़ की ओर गई थीं। इस दौरान वहां स्थित ओपन जिम में वे फोटोशूट व बातचीत कर रहे थे। तभी कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना किसी कारण बताए लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई तथा वहां खड़े उनके वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली गोपेश्वर में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 06/2026 धारा 115(2), 118(1), 191(2), 324(4)(5), 351(2)(3) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में कोतवाली गोपेश्वर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें
देवेंद्र सैलानी पुत्र दयारि लाल निवासी ग्राम कठूड़, कोतवाली गोपेश्वर, जनपद चमोली, उम्र 44 वर्ष, बिजेंद्र सिंह पुत्र कमल निवासी उपरोक्त, उम्र 45 वर्ष,महेंद्र लाल पुत्र चन्द्रलाल निवासी उपरोक्त, उम्र 40 वर्ष, विक्रम बिष्ट पुत्र बलवंत निवासी उपरोक्त, उम्र 49 वर्ष, बद्रीलाल पुत्र बैशाखु निवासी उपरोक्त, उम्र 60 वर्ष, मातबर पुत्र भगत निवासी उपरोक्त, उम्र 48 वर्ष,शामिल हैं।
अन्य संबंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *