16 दिसंबर को दो दिवसीय प्रथम सौर मेला का हुआ आगाज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
देहरादून।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश भर में सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता के लिए संचालित अभियानों की श्रृंखला में उत्तराखंड के देहरादून में आगामी 16 दिसंबर से दो दिवसीय प्रथम सौर मेला (कौथिग) का आगाज आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उद्घाटन किया राज्य में यह आयोजन ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद के निर्देशन में उत्तराखंड विद्युत निगम लिमिटेड और उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी संयुक्त रूप से करेगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह उत्तराखंड देश में अग्रणी पांच राज्यों में शामिल हो गया है दो दिवसीय इस कौथिग में सौर पैनल बनाने वाली लगभग दो सौ कंपनियों ने अभी तक पंजीकरण कराया है इस दौरान, ग्रुप डिस्कशन, बच्चों को सौर एनर्जी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम
भी आयोजित किए जाएंगे।
