पोखरी
पोखरी में आयोजित खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका पम्मी नवल, मृणाल रतूड़ी व अंकित किमोठी के नाम रही

हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध लोक गायिका पम्मी नवल, मृणाल रतूड़ी व अंकित किमोठी के नाम रही। दर्शकों ने देर रात तक लोक गीत व नृत्य का खूब आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत खोली का गणेश मोरी का नारेण शुरु की गयी। मृणाल रतूडी ने ऊंचा -ऊंचा सैडील, पैरोलु बनारसी साड़ी पर लोगो ने खूब लुप्त उठाया। लोक गायिका पम्मी नवल के भैरव जागर व नृत्य की जबरदस्त धूम रही। इस प्रस्तुति ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायिका पम्मी नवल की शिव जागर व द्रौपदी स्वयंवर लोक गीतो की प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
इस अवसर पर विधायक लखपत बुटोला, रविन्द्र नेगी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र असवाल, एडवोकेट श्रवण सती, इन्द्र प्रकाश रडुवाल, डा, बृजेंद्र कठैत, वीरेंद्र पाल भंडारी, ताजबर राणा, विजय सिमल्टी, डॉ बृजेन्द्र कठैत, धीरेंद्र राणा, हरीश खाली सहित तमाम लोग मौजूद थे। मंच संचालन हर्षवर्धन थपलियाल के द्वारा के द्वारा किया गया।
