भाजपा द्वारा कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के आरोपों पाए ,कांग्रेस का पलटवार
देहरादून।
उत्तराखंड में निकाय चुनावों के लिए हर पार्टी ने प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है और इस दौरान पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगाने शुरू कर दिए है इसी को लेकर देहरादून नगर निगम प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने मस्जिद के बाहर खड़े होकर लोगों से उनको वोट देने की अपील की है इसपर उत्तराखंड भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है कांग्रेस के नेता मस्जिद में जाकर वोट मांग रहे है और भाजपा यदि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनसभा में लिए बुलाना चाहती है तो इसका विरोध कांग्रेस के लोग करते है वहीं भाजपा के इस बयान पर पलटवार करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ट नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वोट सबका बराबर है हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी लोगों से वोट मांगा जाता है भाजपा के लोग भी मुस्लिम समाज में जाकर वोट मांग रहे है भाजपा को सिर्फ हिन्दू मुस्लिम की राजनीति करनी है।
