दो मंजिला लकड़ी का भवन में लगी आग ।सामान जलकर खाक, भवन स्वामी झुलसा ।

खबर शेयर करें

दो मंजिला लकड़ी का भवन में लगी आग ।सामान जलकर खाक, भवन स्वामी झुलसा ।

बड़कोट 

तहसील बड़कोट के अंतर्गत बुधवार देर रात कुथनौर गांव में आग लगने से दो मंजिला लकड़ी का भवन जल गया। इस दौरान भवन स्वामी भी आग में झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। इस दौरान आग बुझाते समय मकान मालिक प्रेम प्रसाद नौटियाल भी झुलस गए। उन्हें बड़कोट सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया।जहां पर चिकित्सको के द्वारा उनका इलाज चल रहा है । आगजनी की जानकारी मिलते ही बड़कोट नगरपालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल आगजनी में झुलसे मकान मालिक को मिलने बड़कोट अस्पताल पहुंचे व मद्दत का भरोसा दिलाया ।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *